aainanews.com

विराट कोहली का 2027 विश्व कप को लेकर बड़ा संकेत, कहा- ये हो सकता है मेरा आखिरी विश्व कप
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने विश्व कप करियर को लेकर बड़ा संकेत दिया है। कोहली ने कहा है कि 2027 का वनडे विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। ऐसे में उनका पूरा ध्यान टीम इंडिया को विश्व कप ट्रॉफी जिताने पर होगा।

कोहली ने कहा कि जब भी वह मैदान पर उतरते हैं, उनका लक्ष्य अपना 100 प्रतिशत देना होता है। वह 2027 विश्व कप के लिए खुद को तैयार रखना चाहते हैं और टीम को खिताब तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। कोहली इस समय सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में T20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

विराट कोहली अब तक 2011, 2015, 2019 और 2023 के वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 54 शतक हैं। कोहली ने 50 ओवर के क्रिकेट की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बारे में भी बात की। उनके मुताबिक, एक वनडे मैच खिलाड़ी से काफी ज्यादा मेहनत और फोकस की मांग करता है।

2027 विश्व कप की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि विदेशी परिस्थितियों, अलग-अलग मैदानों और अलग-अलग टीमों के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा। हालांकि, बड़े टूर्नामेंटों का उनके पास काफी अनुभव है और वह इस अनुभव का टीम को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।

अब सभी की नजरें 2027 के वनडे विश्व कप पर हैं। अगर कोहली इस टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो यह उनका पांचवां वनडे विश्व कप होगा। 2027 का विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाना है।

LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम
फगवाड़ा की Lovely Professional University यानी LPU से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर आ गया। हजारों की संख्या में छात्र कैंपस से बाहर निकल आए और यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालात यहां तक बिगड़ गए कि कैंपस में तोड़फोड़ और आग लगाने की भी सूचना सामने आई।

दरअसल, एक छात्रा के साथ कथित यौन शोषण की खबर सोशल मीडिया और छात्र ग्रुप्स में तेजी से वायरल हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हो गए और मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात शुरू हुआ यह विरोध धीरे-धीरे बड़े हंगामे में बदल गया।

छात्रों की ओर से यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ की गई और एक हिस्से में आग लगाने की भी बात सामने आई है। इसके बाद छात्रों ने मुख्य गेट के बाहर चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना लगा दिया। सड़क पर धरना होने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और लुधियाना-जालंधर हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वहीं, पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छात्रा के साथ ऐसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि पूरा सच सामने आ सके।

दूसरी ओर, LPU प्रशासन की ओर से भी इस मामले पर बयान जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी ने छात्रा के साथ कथित घटना को लेकर फैल रही खबरों को बेबुनियाद बताया है। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन से बचें।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में कितनी सच्चाई है। इस बीच LPU के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है। आज रविवार, 27 सितंबर को Public Sector Banks और Regional Rural Banks सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है, ताकि ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंक ब्रांच बंद रहने से परेशानी न हो। RBI ने भी 27 सितंबर को बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM-linked branches और Currency Chests को चालू रखने की अनुमति दी है।

आज खुले रहने वाले Public Sector Banks में State Bank of India, Punjab National Bank, Bank of Baroda, Canara Bank और Union Bank of India जैसे बैंक शामिल हैं। इसलिए अगर आपको चेक जमा करवाना, पासबुक अपडेट करवाना, नकदी से जुड़ा काम या ब्रांच में कोई अन्य जरूरी काम करवाना है, तो आज ही उसे पूरा करना फायदेमंद रहेगा।

दरअसल, United Forum of Bank Unions यानी UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की मुख्य मांगों में पांच दिन का बैंकिंग वर्किंग वीक लागू करना और Performance-Linked Incentive यानी PLI से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

हड़ताल के दौरान बैंकों की ब्रांच स्तर की कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ATM, UPI, Internet Banking और Mobile Banking जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। SBI समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा करने और हड़ताल के दौरान डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

वहीं, केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल टालकर बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान करने की अपील की गई है। फिलहाल 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान जारी है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी ब्रांच से जुड़े काम पहले ही निपटा लें।

आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की तरफ से पूरे राज्य में चलाए जा रहे ‘मान दे मुनाफ़े’ जनसंपर्क मुहिम के तहत पार्टी के विधायकों और हलका इंचार्ज अलग-अलग गांवों और वार्डों में घर-घर जाकर लोगों के साथ भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड सांझा कर रहे हैं। इस दौरान नेताओं ने लोगों से फ्री बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर शिक्षा और मावां-धियां सत्कार योजना जैसी भलाई स्कीमों से मिल रहे वित्तीय लाभ के बारे में विस्तार से बात की।

फिरोजपुर देहाती से विधायक रजनीश दहिया ने घर-घर जाकर मुहिम करते हुए कहा कि मान सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं से आज हर आम परिवार को सालाना बचत के रूप में बड़ा फाइनेंशियल फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सरकार की कामयाबियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर सीधे लोगों के दरबार में पहुंच रहे हैं।

हलका गिल के गांव संगोवाल में विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ज़ीरो बिजली बिल और दूसरी सरकारी स्कीमों ने हर घर के बजट में बड़ी राहत दी है, जिससे इलाके के लोग मान सरकार की पॉलिसी और जनहित के कामों से बहुत खुश हैं।

गुरु हरसहाय के गांव चक सवाह वाला में मुहिम के दौरान विधायक फौजा सिंह सरारी ने कहा कि यह कोई आम चुनाव मुहिम नहीं है, बल्कि पिछले साढ़े 4 साल में लोगों की ज़िंदगी में आए बदलावों का लेखा-जोखा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधाओं से लोगों की ज़िंदगी आसान हुई है।

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 8 में डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने मुहिम को लीड किया। उन्होंने कहा कि ‘मान दे मुनाफ़े’ मुहिम को शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है। हेल्थ और एजुकेशन के फील्ड में हुए क्रांतिकारी सुधारों का सीधा फायदा हर तबके तक पहुंचा है।

करतारपुर के गांव पढ़ा में विधायक बलकार सिंह ने लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां सीधे तौर पर आम परिवारों को आर्थिक मदद कर रही हैं। आम आदमी क्लीनिक और फ्री बिजली से हर परिवार के हजारों रुपये बच रहे हैं।

हलका इंचार्ज जसप्रीत सिंह रोबी कंग ने नवांशहर के गांव रसूलपुर में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर मुहिम के दौरान लोगों का जोश दिखाता है कि वे पुरानी पार्टियों की राजनीति को नकार रहे हैं और भगवंत मान सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगा रहे हैं।

डेराबस्सी के गांव ज्योली में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों को सरकारी स्कीमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद हर घर तक पहुंचना है और लोगों को सरकार की तरफ से दी जा रही लाखों रुपये की सालाना छूट और भलाई स्कीमों के बारे में जागरूक करना है।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने हलका भोआ के गांव बहादुरपुर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क मुहिम लोगों के घर के बजट पर साकारात्मक असर डालने पर केंद्रित है। मान सरकार की सुविधाओं से हर परिवार को मिलकर सालाना लाखों रुपये की आर्थिक राहत मिल रही है।

हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाना ने हलका सनौर के गांव मसीगन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सनौर के लोगों ने माना है कि सरकार की नीतियों से आम लोगों की ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा आसान, आरामदायक और खुशहाल हुई है।

विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने फरीदकोट के गांव मचाकी कलां में मुहिम शुरू किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग मान सरकार के काम से पूरी तरह खुश हैं और डोर-टू-डोर मुहिम के दौरान मिले प्यार से साफ पता चलता है कि लोग 2027 में भी इसी सरकार की वापसी चाहते हैं।

भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को ग्रामीण रोजगार योजना में बड़े बदलाव करके देश के गरीबों, दलितों और मजदूरों के लिए रोजगार के अवसरों को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने के लिए भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ताजा आंकड़ों ने उन आशंकाओं को सही साबित कर दिया है जो ‘आप’ द्वारा उठाई गई थीं, जब इस योजना का नाम बदलकर वीबी-जीराम-जी रखा गया था।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आप नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भाजपा ने बार-बार दावा किया था कि सिर्फ योजना का नाम बदला गया है और बाकी सब कुछ पहले जैसा ही है। हालांकि, योजना के अंदर कई ऐसे अंग बदल दिए गए हैं जो रोजगार पैदा करते थे। अब हकीकत लोगों के सामने है। भाजपा सरकार ने इस देश के गरीबों और मजदूरों के रोजगार पर करारी चोट मारी है।”

ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया, “पिछले साल के मुकाबले इस योजना के जरिए लगभग 9.56 करोड़ कम दिहाड़ी का रोजगार पैदा हुआ है। जबकि पिछले साल लगभग 30 करोड़ दिहाड़ी पैदा हुई थी, इस साल यह आंकड़ा घटकर लगभग 20.4 करोड़ रह गया है, जो कि ग्रामीण मजदूरों के लिए उपलब्ध रोजगार में एक बड़ी गिरावट को दर्शाता है।”

कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया, “इसका असर खासकर दलित और पिछड़े वर्गों पर बहुत ज्यादा पड़ा है। इस योजना के अंतर्गत आने वाले लगभग 87% मजदूर अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों से संबंधित हैं और भाजपा सरकार के बदलाव ने इन समुदायों को और हाशिए पर धकेल दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा दलित विरोधी है और उनसे नफरत करती है। भाजपा सरकार ने सबसे गरीब लोगों की रोजी-रोटी और दिहाड़ी पर सबसे बड़ा वार किया है। इससे साफ होता है कि भाजपा गरीबों और दलितों को रोजगार से दूर कर रही है।”

हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, “भाजपा इस योजना के तहत रोजगार बढ़ाकर 125 दिन करने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन काम के मौके बढ़ाने की बजाय सरकार ने मजदूरों के लिए उपलब्ध दिहाड़ी की संख्या घटा दी है।”

हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया, “ये आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि भाजपा सरकार दलितों, गरीबों और मजदूरों को रोजगार से वंचित कर रही है। उन्होंने योजना का नाम बदला, लेकिन साथ ही इसके अंगों को भी बदल दिया और इससे मिलने वाले रोजगार को कमजोर कर दिया। भाजपा सरकार ने अपने कामों के जरिए दिखा दिया है कि वह देश के गरीबों, दलितों और मजदूरों के हितों के खिलाफ काम कर रही है।”

CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सबसे बड़ी पवित्रता और गरिमा के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 सितंबर को चंडीगढ़ में अपने घर पर ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ के लिए बनाई गई 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग बुलाई है। यह कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति सम्मान और श्रद्धा के ऊंचे मापदंडों को बरकरार रखने के उद्देश्य से एक्ट के प्रोविज़न और उसे लागू करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करेगी।

पंजाब सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह मीटिंग 27 सितंबर को दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर पर होगी। कोऑर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्य मीटिंग में शामिल होंगे।

कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के नियमों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श करेगी।

इस 7 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह, पूर्व जस्टिस जसविंदर सिंह, पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी जतिंदर सिंह औलख और एडवोकेट एस. प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

यह मीटिंग बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कमेटी को इस कानून के नियमों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्ड
भारत ने 2026 एशियाई खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2018 के फाइनल में ईरान से मिली हार का बदला भी ले लिया।

आइची-नागोया में शनिवार 26 सितंबर को भारत के लिए शानदार दिन रहा। महिला कबड्डी टीम ने शुरुआत से ही ईरान पर दबाव बनाए रखा और पहले हाफ में 22-16 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की और भारतीय टीम को ऑल-आउट भी किया। ईरान ने दूसरे हाफ में 18 अंक हासिल किए, जबकि भारत ने 15 अंक बनाए। इसके बावजूद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

यह एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का लगातार दूसरा और कुल चौथा स्वर्ण पदक है। महिला कबड्डी को 2010 में एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत हर फाइनल में पहुंचा है। भारत को सिर्फ 2018 के फाइनल में ईरान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब 8 साल बाद भारतीय टीम ने उस हार का बदला लेते हुए एक बार फिर कबड्डी में अपना दबदबा कायम कर दिया है।

फाइनल में हार के बाद ईरान को रजत पदक मिला, जबकि ताइवान और नेपाल ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा अब पंजाब के लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से लेकर पार्टी के छोटे-बड़े नेता लगातार दलित समुदाय को निशाना बना रहे हैं।

चीमा ने कहा कि कभी हमारे बहुत ही सम्मानीय स्वर्गवासी बूटा सिंह जी (पूर्व गृह मंत्री) के रंग और जाति पर भद्दी टिप्पणियां की जाती हैं और कभी अन्य नेता दलितों के प्रति अपनी नफरत का प्रदर्शन करते हैं, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस की मानसिकता पूरी तरह दलित विरोधी है।

नमोल गांव की हालिया घटना का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जब वहां की बहुत सारी महिलाओं ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा नशा बेचने और पंजाब सरकार को बदनाम करने की घटिया चालों का पर्दाफाश किया, तो घबराहट में आकर कांग्रेसी नेताओं ने हमारी दलित बहनों और महिलाओं के प्रति बहुत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यह घटना कांग्रेसी नेतृत्व के निम्न स्तर और नफरत भरे रवैये को बयान करती है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है। सरकार द्वारा किए जा रहे जनपक्षीय कामों से डरकर और घबराकर कांग्रेसी नेता सामाजिक दरार पैदा करने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऐसे दलित विरोधी बयानों और हरकतों की सख्त शब्दों में कड़ी निंदा की।

पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान
पंजाब तेज़ी से एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र और निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान 1.89 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश आकर्षित किया है, जिससे 6.31 लाख युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा हुए हैं और पारंपरिक औद्योगिक केंद्रों से बाहर भी औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला है। नए निवेश प्रस्तावों के मामले में मोहाली 9,478 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अग्रणी रहा, जबकि लुधियाना 4,968 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दूसरे स्थान पर है। निवेश के बढ़ते दायरे से निवेशकों के बढ़ते विश्वास का पता चलता है और साथ ही पूरे पंजाब में रोजगार, उद्यमिता तथा अधिक आय के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं।

आज यहां उद्योग विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह शानदार निवेश पंजाब के औद्योगिक इको-सिस्टम में स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। हमारी सरकार ने बेहतर बुनियादी ढांचे, जवाबदेह प्रशासन और आसान मंजूरी प्रक्रियाओं के माध्यम से अनुकूल, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल कारोबारी माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कृषि, विनिर्माण, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रों में पंजाब की पारंपरिक क्षमताओं के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और आधुनिक विनिर्माण में हमारी उभरती क्षमताएं औद्योगिक विकास के अगले चरण के लिए मजबूत आधार प्रदान कर रही हैं।”

उन्होंने बताया, “टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईची स्टील्स, वर्धमान, नेस्ले, हिंदुस्तान लीवर, कारगिल, डी ह्यू, एचएमईएल, संथान टेक्सटाइल और फ्रूडेनबर्ग सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब में निवेश किया है या अपने कारोबार का विस्तार किया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “एस.ए.एस. नगर (मोहाली) तेजी से पंजाब के प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक विकास केंद्रों में शामिल हो रहा है और वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2026-27 के दौरान ‘कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म’ के माध्यम से प्राप्त नए निवेश प्रस्तावों के मामले में अग्रणी जिले के रूप में उभरा है। मोहाली को 9,478 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि लुधियाना को 4,968 करोड़ रुपये, पटियाला को 2,590 करोड़ रुपये और होशियारपुर को 2,003 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कई अन्य जिले भी पंजाब के औद्योगिक विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब को 1,265 करोड़ रुपये, बठिंडा को 1,248 करोड़ रुपये, कपूरथला को 1,037 करोड़ रुपये और जालंधर को 1,003 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “राज्य भर में निवेश का विस्तार दर्शाता है कि औद्योगिक विकास अब केवल कुछ पारंपरिक औद्योगिक केंद्रों तक सीमित नहीं रहा है। नया निवेश पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में अवसर पैदा कर रहा है और आर्थिक विकास के आधार को मजबूत कर रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस अवधि के दौरान सीएएफ के माध्यम से किए गए कुल निवेश का 49.8 प्रतिशत हिस्सा केवल मोहाली और लुधियाना में है, जो पंजाब के प्रमुख आर्थिक केंद्रों के रूप में इन दोनों शहरों की बढ़ती महत्ता को दर्शाता है। मोहाली में आईटी, प्रौद्योगिकी और नवाचार का इकोसिस्टम तेजी से विस्तार कर रहा है। यह शहर लगातार एक प्रमुख प्रौद्योगिकी हब के रूप में विकसित हो रहा है और इसमें ‘भारत की सिलिकॉन वैली’ के रूप में उभरने की अपार क्षमता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों, स्टार्ट-अप, ज्ञान आधारित उद्योगों और नए उद्यमों के लिए आवश्यक इकोसिस्टम उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब के शिक्षित और कुशल युवा राज्य में ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकें।”

उन्होंने कहा, “पंजाब के उभरते औद्योगिक क्षेत्र में नए क्षेत्र भी शामिल हो रहे हैं। सीएएफ के माध्यम से प्राप्त निवेश प्रस्तावों में कई उच्च-विकास वाले क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें रियल एस्टेट, आवास निर्माण और बुनियादी ढांचा, अलॉय स्टील और धातु विनिर्माण, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, बायो-एनर्जी और नवीकरणीय संसाधन, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट तथा टेक्सटाइल शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “औद्योगिक आधार में विविधता लाने से पंजाब की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, पारंपरिक क्षेत्रों पर निर्भरता कम होगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे।”

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “एमएसएमई और सहायक इकाइयों को उचित सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में विशेष औद्योगिक क्लस्टरों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में एक ‘हाई-टेक मेटल क्लस्टर’ को मंजूरी दी गई है, जो उन्नत धातु विनिर्माण और इससे जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे उद्यमों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा। लुधियाना के लिए ऑयल एक्सपेलर एवं कल-पुर्जा विनिर्माण, कपड़ा और शहद प्रसंस्करण से संबंधित विशेष क्लस्टरों को मंजूरी दी गई है, जबकि पटियाला को समर्पित ‘कटिंग टूल क्लस्टर’ के लिए चुना गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “ये क्लस्टर उद्यमों को साझा बुनियादी ढांचे, आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, बड़े पैमाने पर उत्पादन के लाभ और बेहतर विपणन संपर्कों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएंगे। एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये उद्यम रोजगार पैदा करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और मजबूत स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से बड़े उद्योगों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने कहा, “आधुनिक और विश्वसनीय बुनियादी ढांचे के बिना औद्योगिक विकास संभव नहीं है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए पंजाब में दो बड़े औद्योगिक पार्क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये पहल आधुनिक औद्योगिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाएंगी और नए उद्यमों, मौजूदा उद्योगों के विस्तार तथा अतिरिक्त निवेश को आकर्षित करने के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कनेक्टिविटी, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, कारोबार करने की सुगमता और प्रशासनिक सहयोग को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि निवेशक बिना किसी अनावश्यक कागजी कार्रवाई के पंजाब में अपनी इकाइयां स्थापित और उनका विस्तार कर सकें।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी औद्योगिक नीति केवल निवेश के आंकड़े आकर्षित करने तक सीमित नहीं है। इसका वास्तविक उद्देश्य निवेश को रोजगार, उद्यमिता, आय में वृद्धि और पंजाब के युवाओं के लिए बेहतर अवसरों में बदलना है।”

उन्होंने कहा, “1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश और लगभग 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र में आ रहे बड़े बदलाव के महत्वपूर्ण संकेत हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के पास प्रमुख निवेश गंतव्य बनने के लिए आवश्यक प्रतिभा, उद्यमशीलता की भावना, कुशल मानव संसाधन, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और औद्योगिक आधार मौजूद है। हमारी सरकार का मुख्य कार्य ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार करना है, जहां इन आंतरिक क्षमताओं को टिकाऊ आर्थिक विकास में बदला जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के साथ सहयोगी और साझेदार के रूप में काम करना जारी रखेगी, जिसके तहत तेजी से मंजूरियां, बेहतर बुनियादी ढांचा, नीतिगत सहयोग और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब नए निवेश और नए विचारों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हम राज्य को घरेलू और वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है: अधिकतम निवेश, उद्योग, रोजगार और पंजाब के लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसर पैदा करना। उन्होंने कहा कि निवेश में लगातार वृद्धि, औद्योगिक क्लस्टरों के विस्तार, बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों और तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी तंत्र के साथ पंजाब देश के एक प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है।”

ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) दी कार्यप्रणाली और खासकर चुनाव से ठीक पहले की टाइमिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव नजदीक आते हैं, जांच एजेंसियां ​​अचानक सक्रिय हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करना बिल्कुल सही नहीं है और यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

मीडिया से बात करते हुए आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “जब भी चुनाव पास आते हैं, ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां, और यहां तक ​​कि चुनाव कमीशन भी अचानक सक्रिय हो जाते हैं। इससे ऐसा लगता है जैसे ये एजेंसियां ​​अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रही हैं। विपक्षी पार्टियों को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करना सही नहीं है। यह लोकतंत्र पर हमला है।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आप पंजाब प्रधान ने कहा, “जो लोग आज अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि कल यह एजेंसी उनके दरवाजे तक भी पहुंच सकती है। कांग्रेस के सीनियर नेताओं के खिलाफ भी समन और केस पेंडिंग हैं। बड़ा मुद्दा यह है कि क्या जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है? आप ऐसी कार्रवाई का सपोर्ट सिर्फ तभी नहीं कर सकते जब इससे आपको राजनीतिक फायदा हो।”

जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और उनके सज़ा दिलवाने की दर पर सवाल उठाते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी व्यापक शक्तियों के कारण उन लोगो के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं, जिन्हे लंबे समय तक गिरफ्तार कर हिरासत में रखा जाता है। उन्होंने आगे कहा, “किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करके महीनों या सालों तक हिरासत में रखा जा सकता है। लेकिन अगर वह व्यक्ति आखिरकार बरी हो जाता है, तो उसके नुकसान की भरपाई कौन करेगा? उसकी ज़िंदगी के उन सालों की भरपाई कौन करेगा? ये वो गंभीर सवाल हैं जो तब पूछे जाने चाहिए जब जांच एजेंसियों को ऐसी असीमित शक्तियां दी जाती हैं।”

आप नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का ज़िक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि ऐसे मामलों में लंबे समय तक हिरासत में रखने और बाद में राहत मिलने की घटनाओं ने इन मामलों की टाइमिंग और उन्हें संभालने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठते हैं, खासकर तब जब चुनाव पास हों और विपक्षी नेताओं और पार्टियों को ज्यादा से ज्याद निशाना बनाया जाता है।

भाजपा की रैलियों और नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम के बारे में बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “भाजपा जितनी चाहे रैलियां कर ले और जितनी चाहे राजनीतिक गतिविधियां कर ले। लेकिन पंजाब के लोग इन राजनीतिक ड्रामों पर कोई ध्यान नहीं देंगे।”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में अपनी राजनीतिक स्थिति के बारे में हाल ही में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद अपनी निराशा जाहिर की है और अपनी स्थिति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन साहब के साथ हमदर्दी रखते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं, साथ ही यह भी याद दिलाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा बिना किसी झिझक के अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं।

जब अमन अरोड़ा से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी में शामिल होने के लिए बुला सकती है, तो उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।