लंबे इंतजार के बाद Apple ने आखिरकार भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया है। 30 सितंबर 2026 से भारतीय यूजर्स Apple Pay की मदद से स्टोर, ऐप्स और वेबसाइट्स पर पेमेंट कर सकते हैं। फिलहाल यह सर्विस Axis Bank की ओर से जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड्स के लिए उपलब्ध है।
Apple Pay की मदद से यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। Mac के लिए Apple Pay का सपोर्ट बाद में आने की बात कंपनी ने कही है। दुकानों पर पेमेंट करने के लिए NFC वाली Contactless PoS मशीन होना जरूरी है। ऐसी मशीन पर Apple डिवाइस को टैप करके पेमेंट की जा सकती है।
हर बार PIN या OTP की जरूरत नहीं
Apple के मुताबिक, Apple Pay से पेमेंट करना काफी आसान है। स्टोर पर iPhone या Apple Watch को Contactless Reader के पास लाकर, जरूरत पड़ने पर Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड के जरिए Authentication करके पेमेंट की जा सकती है। इसके अलावा ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी Apple Pay के जरिए Checkout किया जा सकता है।
कार्ड की जानकारी रहेगी सुरक्षित
Apple का कहना है कि Apple Pay का इस्तेमाल करते समय असली कार्ड नंबर डिवाइस या Apple के सर्वर पर स्टोर नहीं होता और यह जानकारी दुकानदार के साथ भी शेयर नहीं की जाती। इसके बजाय एक अलग Device Account Number बनाया जाता है, जिसे डिवाइस के Secure Element में सुरक्षित रखा जाता है।
Apple के मुताबिक, कंपनी ऐसी Transaction Information अपने पास स्टोर नहीं करती, जिसे सीधे तौर पर यूजर से जोड़ा जा सके। पेमेंट से जुड़ी जानकारी यूजर, Merchant और उसके Bank या Card Issuer के बीच रहती है।
Apple Pay में कार्ड कैसे जोड़ें?
Axis Bank का Eligible Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड Apple Pay में जोड़ने के लिए iPhone पर Wallet App खोलकर ‘+’ बटन दबाया जा सकता है। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को Follow करके कार्ड Add किया जा सकता है। Axis Bank की Latest App के जरिए भी कार्ड को Apple Wallet में Add करने का विकल्प उपलब्ध है।
फिलहाल भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के Eligible Visa और Mastercard Credit Cards के साथ हुई है। Apple ने कहा है कि आगे चलकर दूसरे Banks और Cards को भी Support किया जा सकता है।
Apple के अनुसार, भारत उन 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में शामिल हो गया है, जहां Apple Pay उपलब्ध है। दुनियाभर में यह सर्विस 11,000 से ज्यादा Bank और Payment Network Partners के साथ काम करती है।
