चच्चा पर गरम, माता प्रसाद पर नरम… भरी विधानसभा में जब CM Yogi ने कह दिया लठैत

उत्तर प्रदेश विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बजट के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जवाब दिया. इस दौरान सीएम योगी सदन में अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते ही शिवपाल यादव पर जोरदार हमला बोल दिया. सीएम योगी ने भरी विधानसभा में शिवपाल यादव को लठैत कह दिया और फिर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करुंगा की चच्चा शिवपाल यादव का श्राप आपको ना लगे. हालांकि सीएम योगी ने माता प्रसाद पांडे को भी घेरा. ‘आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है’ विधानसभा के बजट सत्र में CM योगी ने कहा कि मुझे लगा कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घाल मेल नहीं करेंगे. मुझे लग रहा हैं कि आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है. 2016-17 में 4.39% राज कोष में घाटा था, आज 2.97% हैं. हमारा वित्तीय प्रबंधन काफ़ी बेहतर हैं, इसलिए देश भर के बैंकर्स यूपी पर भरोसा करते हैं. सपा में 34% के घाटे को कम कर 26% पर लाया गया है, इसे और कम किया जायेगा. 2017 में 43 हजार और अब 1 लाख 20 हजार प्रति व्यक्ति आय है. ‘शिवपाल जी जैसे कुछ लठैत थे आपके पीछे’ विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि माता प्रसाद पांडे जी समाजवादी आंदोलन के मुताबिक जीवन जीने वालों की अंतिम पीढ़ी हैं. आपके पीछे शिवपाल जी जैसे कुछ लठैत थे. विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि  ये बजट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. यूपी के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री को 10 वा बजट पेश करने का पहली बार मुझे सौभाग्य मिला हैं. ‘शिवपाल जी का श्राप आपको ना लगे’ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘मैं सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देता हूं. मैं माता प्रसाद पांडे और शिवपाल जी का भाषण सुना है. सत्ता पक्ष के 109, प्रतिपक्ष के 58 सदस्यों समेत कई अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया. समस्या के समाधान का रास्ता संवाद हो सकता है. सदन ने अपने एजेंडे को पूरा किया है. शिवपाल जी का श्राप माता प्रसाद पांडे जी पर ना लगे ये कामना करता हूं. इस सदन में बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो यह 2026-27 का बजट है. सदन देर रात तक चलता रहा. उत्तरप्रदेश इतिहास में पहली बार हुआ किसी मुख्यमंत्री को दसवी बार बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है. क्या बोले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि पूर्वी यूपी दैवीय आपदा बाढ़ -सूखे से हमेशा ग्रस्त रहता है. तटबंध ना बनने से बाढ़ में लोग छत पर रहने को मजबू हैं. नेपाल में पानी बढ़ने से पूर्वांचल डूब जाता है. बाबा चाहे तो नेपाल से भी सहयोग मिल जाए. बाबा तो दोनों जगह नेपाल के भी गुरु है. बीमा कम्पनिया किसानों को पैसा ही नहीं दें रही हैं. यूपी में जातीय जनगणना करा ली जाए. सरकार के सहयोगी दल सरकार के बजाय सपा से आरक्षण मांगते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *